विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : भाषा विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को मिलेगी जर्मन लैंग्वेज की ट्रेनिंग, पोर्टल पर करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

Published: Thu, 20 Aug 2026 05:10 PM (IST)

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में छात्रों को वैश्विक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जर्मन भाषा प्रशिक्षण से वैश्विक रोजगार के अवसर खुलेंगे।

  2. सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों को मिलेगा यह प्रशिक्षण।

  3. प्रशिक्षण 3-4 माह में ए-1 से बी-2 स्तर तक होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और रोजगार मिशन सेवायोजन निदेशालय के बीच एमओयू हो चुका है। गुरुवार को कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने इस प्रशिक्षण की शुरुआत की।

उन्होंने कह कि वर्तमान समय में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए रोजगार और वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलता है। जर्मन भाषा प्रशिक्षण की यह पहल विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा जर्मनी में रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कितनी होगी ट्रेनिंग की अवधि?

समन्वयक डा. सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरुआत नर्सिंग पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों से हुई है। इसमें जर्मन भाषा के ए-1 और बी-2 स्तर तक प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से जर्मनी में रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसरों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण की कुल अवधि लगभग तीन से चार माह होगी।

यह भी पढ़ें- BBAU में खेल कोटे से एडमिशन के लिए 27 को होगा फिजिकल टेस्ट, अपात्र अभ्यर्थी 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

प्रथम चरण में ए-1 एवं ए-2 स्तर का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय परिसर में आफलाइन माध्यम से दिया जाएगा, जबकि आगामी चरण में बी-1 एवं बी-2 स्तर का प्रशिक्षण आनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। आगे जापानी, फ्रेंच, अरेबिक और इंग्लिश का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।