लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल की छात्रा ने काटी हाथ की नस Lucknow News
लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल की छात्रा ने काटी हाथ की नस। विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप।
लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विश्वविद्यालय में रविवार रात एक छात्रा ने हाथ की नस काट ली। इसकी सूचना जैसे ही हॉस्टल की लड़कियों को लगी सनसनी फैल गई। आनन फानन छात्राओं की सूचना लविवि प्रशासन को दी जिसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
लविवि के कैलाश छात्रवास की एक छात्रा ने रविवार देर रात हाथ की नस काट ली। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रओं ने सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। जिसके बाद छात्रा को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहीं घटना से लविवि में हड़कंप मच गया। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रोवोस्ट मनुका खन्ना का कहना है कि छात्र का हाथ गलती से कट गया था। उसकी बहन उसे ट्रॉमा सेंटर से अपने साथ घर लेकर चली गई है।