लखनऊ: सई नदी में डूबे दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी; गणपति विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा
लखनऊ में मंगलवार रात गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन लोगों में से दो के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में मंगलवार रात गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन लोगों में से दो के शव बुधवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं।
अभी तीसरे युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं रात भर तलाशी अभियान जारी रहा।
मंगलवार को शाम सिसेंडी गांव से मूर्ति विसर्जन के लिए लोग सई नदी पहुंचे थे। विसर्जन के बाद हरिप्रसाद, धीरज और प्रमोद गहरे पानी में बह गए। एसडीआरएफ की टीम दो घंटे बाद पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।
सुबह में दो लोगों के शव बरामद
अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू में दिक्कतें आईं, लेकिन टीम ने रात भर अभियान जारी रखा। बुधवार को सुबह हरिप्रसाद और धीरज के शव नदी से बरामद कर लिए गए।
मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि तीसरे लापता युवक प्रमोद कुमार की तलाश के लिए एसडीआरएफ का अभियान अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित 6 जिलों में घर घरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 3090 आवासीय और व्यवसायिक इकाइयां बनेंगी
