लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ के नौबस्ता इलाके में गाड़ी खड़ी करने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
HighLights
नौबस्ता में गाड़ी पार्किंग और जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष।
ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या की।
एक व्यक्ति गंभीर घायल, आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके के ब्राह्मणी टोला में सोमवार को गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी में सिर में गोली लगने से 65 वर्षीय शिवाजी तिवारी और उनके 55 वर्षीय भाई शिवेंद्र तिवारी की मौके पर मौत हो गई।
जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी के सिर में और शंभू के सीने में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में सुयश की मौत
सुयश की अगले महीने शादी थी
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में लव अफेयर में मर्डर: गर्लफ्रेंड के घर मिली युवक की लाश, केरल से छुट्टी पर आया था घर
