विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर मेगा ब्लॉक समाप्त, आज से लखनऊ आएंगी झांसी और आगरा इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें

Published: Thu, 14 May 2026 08:23 AM (IST)

कानपुर गंगा पुल पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा होने के बाद गुरुवार से लखनऊ आने वाली कई ट्रेनें बहाल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कानपुर गंगा पुल पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूरा।

  2. गुरुवार से लखनऊ आने वाली ट्रेनें बहाल।

  3. झांसी, आगरा इंटरसिटी, शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित रूट पर।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी-लखनऊ और आगरा -लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें गुरुवार से लखनऊ तक आएंगी। शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद की जगह अपने निर्धारित रूट कानपुर के रास्ते ही लखनऊ पहुंचेगी।

रेलवे ने कानपुर गंगा नदी के पुल पर गर्डर लांचिंग का काम पूरा कर लिया है। इस कारण गुरुवार से प्रतिदिन आठ घंटे के मेगा ब्लाक को समाप्त कर दिया गया है।

रेलवे ने दो अप्रैल से 13 मई तक कार्य के चलते सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक कानपुर से लखनऊ आने वाली डाउन लाइन का मेगा ब्लाक लिया था। इस कारण मुंबई , पुणे , झांसी व आगरा सहित कई रूटों से आने वाली ट्रेनों को कानपुर में निरस्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

कुछ ट्रेनों को प्रयागराज होकर सीधे रवाना किया जा रहा था। शताब्दी एक्सप्रेस मुरादाबाद के रास्ते प्रतिदिन लगभग दो घंटे की देरी से आ रही थी। गुरुवार से यह सभी ट्रेनें पूर्व की तरह बहाल की जाएंगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।