विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांधी जयंती के चलते लखनऊ के इन इलाकों में रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह सात बजे से लागू होगी नई व्यवस्था

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:38 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लखनऊ में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था शुक्रवार सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गांधी जयंती पर लखनऊ में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

  2. सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

  3. ट्रैफिक समस्या के लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क करें।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को विभिन्न इलाके में डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक संबंधित समस्या आने पर कंट्रोल नंंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह रहेगी व्यवस्था:

  • बंदरियाबाग चौराहा से जनभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क, विधानसभा नहीं जा सकेंगे, बल्कि लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • डीएसओ चौराहा से हजरतगंज चौराहा, जीपीओ पार्क नहीं जा सकेंगे, बल्कि पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा होकरजा सकेंगे।
  • रायल होटल चौराहा से विधानसभा, हजरतगंज चौराहा नहीं जा सकेंगे, बल्कि कैसरबाग या सिसेंडी तिराहा या बर्लिंगटन चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन/सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानसभा नहीं जा सकेंगे, बल्कि बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु), बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगे।
  • केकेसी/चारबाग की तरफ से आने वाली सिटी/रोडवेज बसें हुसैनगंज चौराहा, विधानसभा नहीं आ सकेगे, बल्कि लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज (बर्लिग्टन) चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
  • गोमतीनगर से बडे वाहन/बसें 1090 चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग की ओर जायेगी या गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जाएगी या कमता तिराहा से शहीदपथ होते हुए उतरेठिया पुल से उतरकर जा सकेंगे।
  • सिकंदरबाग से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा नहीं जा सकेंगे, बल्कि सिकंदरबाग चौराहा से दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतू (1090) चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • सुभाष चौराहा से हजरतगंज नहीं जा सकेंगे, बल्कि चिरैयाझील तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहा या सिकंदरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • लालबत्ती चौराहा से एनेक्सी तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि लालबत्ती चौराहा से सीधे एस एन ओवरब्रिज, अब्दुल हमीद चौराहा, करियप्पा चौराहा होते हुए जा सकेंगे या बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फक्लब चौराहा 1090 चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • एनेक्सी से सिसेंडी तिराहा नहीं जा सकेंगे, बल्कि प्रेरणा स्थल तिराहा, लालबत्ती चौराहा होते हुए जा सकेंगे।