लखनऊ : मोबाइल न मिलने पर 13 साल की गुस्साई छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान
मलिहाबाद के रहमतनगर गांव में मोबाइल देखने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ...और पढ़ें

HighLights
मोबाइल देखने को लेकर हुआ मामूली विवाद।
नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या।
घटना मलिहाबाद के रहमतनगर गांव में हुई।
संवाद सूत्र, मलिहाबाद। रहमतनगर गांव में शुक्रवार रात मोबाइल देखने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद कक्षा नौ की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। छानबीन में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
रहमतनगर निवासी मोहम्मद शोएब की 13 वर्षीय बड़ी बेटी रानी कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार रात करीब दस बजे शोएब अपनी दादी के आपरेशन के सिलसिले में पत्नी रीना और चार वर्षीय बेटी फरहीन के साथ उनके घर गए थे। घर पर रानी और उसका छोटा भाई दाऊद थे।
इसी दौरान दोनों भाई-बहन के बीच मोबाइल देखने को लेकर विवाद शुरू हो गया। दाऊद ने जब रानी से मोबाइल छीन लिया तो वह गुस्से में आ गई। रानी ने कमरे से निकलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और हाल में जाकर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह देख भाई दाऊद ने शोर मचाया और किसी तरह परिवारजन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवारजन ने उसे फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
