विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ से रेल यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, सहारनपुर और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:48 PM (IST)

रेलवे ने लुधियाना-गया और वाराणसी-सहारनपुर के लिए दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे लुधियाना से गया और वाराणसी से सहारनपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

ट्रेन 04664 स्पेशल 12 नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलकर सानेहवाल, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होकर अगले दिन आलमनगर शाम सात बजे पहुंचेगी।

उतरेटिया स्टेशन से रात आठ बजे रवाना होकर यह ट्रेन रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन होते हुए गया तीसरे दिन सुबह आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04663 गया से 13 नवंबर को सुबह 11 बजे चलकर उतरेटिया से रात 9:38 बजे, आलमनगर से 10:45 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

ट्रेन 04552 स्पेशल 30 अक्टूबर को सहारनपुर से दोपहर दो बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई के रास्ते आलमनगर से रात 11:35 बजे होते हुए रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, जंघई होते हुए वाराणसी सुबह सात बजे पहुंंचेगी। वापसी में 04551 स्पेशल दो नवंबर को वाराणसी से दोपहर दो बजे चलकर आलमनगर से रात 9 :35 बजे होते हुए सहारनपुर अगले दिन सुबह सात बजे पहुंचेगी।

बादशाहनगर स्टेशन पर लगी स्क्रीन

बादशाहनगर स्टेशन पर यात्रियों के मनोरंजन के लिए 75 इंच की एलईडी स्क्रीन लगायी गई है। इस स्क्रीन पर लखनऊ परिक्षेत्र के रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों पर शूट की गयी फिल्मों की क्लिप दिखायी जाएंगी। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि बरेली की बर्फी, जबरिया जोड़ी, पति पत्नी और वो, 14 फेरे जैसी फिल्म की क्लिप यहां देखने को मिलेंगी।

उपकरण वितरित

कर्मचारी कल्याण निधि से सात श्रवण बाधित कर्मचारियों को डीआरएम आफिस के गंगोत्री सभागार में डीआरएम गौरव अग्रवाल ने सुनने में सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चन्द्र, एडीआरएम (इंफ्रा) भूवनेश सिंह, एडीआरम (परिचालन) नीतू भी उपस्थित थीं।