Move to Jagran APP

Lucknow: SP अध्यक्ष अखिलेश बोले कानून व्यवस्था ध्वस्त,जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP के अन्याय का देगी जवाब

लखनऊ समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फर्जी एनकाउंटर वाली सरकार को बताना चाहिए कि तमंचे की आपूर्ति कहां से हो रही है।

By Shobhit SrivastavaEdited By: Riya PandeyPublished: Thu, 25 May 2023 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2023 09:10 PM (IST)
Lucknow: SP अध्यक्ष अखिलेश बोले कानून व्यवस्था ध्वस्त,जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP के अन्याय का देगी जवाब
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गुंडे और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फर्जी एनकाउंटर वाली सरकार को बताना चाहिए कि तमंचे की आपूर्ति कहां से हो रही है। अब तो मुख्यमंत्री के आवास के पास भी गोलीबारी की घटनाएं हो रही है।

loksabha election banner

सपा मुखिया ने कहा कि राजधानी लखनऊ में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। प्रदेश के जिलों-जिलों में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। 23 मई को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दो बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुस कर व्यापारी की हत्या कर दी। शामली के थानाभवन में 22 मई को नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली।

अपराधों की संख्या कम दिखाने के लिए पुलिस एफआइआर दर्ज करने से कतराती है। पुलिस अपराधियों को दंड देने और उनके खिलाफ मामले दर्ज करने के बजाय निर्दोषों और असहायों पर रौब दिखाती है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देगी। कानून और संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों का सफाया होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.