यूपी में पांच सेक्शन और आठ रिव्यू ऑफसरों के बदले विभाग, किसे क्या मिली जम्मेदारी?
लखनऊ सचिवालय में पांच अनुभाग अधिकारियों और आठ समीक्षा अधिकारियों का विभिन्न विभागों में स्थानांतरण किया गया है। इन अधिकारियों ...और पढ़ें

HighLights
सचिवालय में 5 अनुभाग अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ।
8 समीक्षा अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया।
कृपा शंकर तिवारी सहित कई अधिकारी बदले गए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शुक्रवार को सचिवालय में तैनात पांच अनुभाग अधिकारियों और आठ समीक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे विभागों में किया गया।
अनुभाग अधिकारी कृपा शंकर तिवारी को सहकारिता से वित्त विभाग, प्रताप नारायण खरे को खेल से सहकारिता विभाग, प्रतीक्षारत उमादत्त मिश्र को खेल विभाग, अरविंद कुमार को कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार से कृषि विभाग तथा अजय त्रिपाठी को कृषि से कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
वहीं, स्थानांतरित समीक्षा अधिकारियों में कृष्ण प्रकाश को कृषि विभाग, ललित चंद को कृषि विभाग, प्रत्यूष सिंह को राजस्व विभाग, राहत उल्ला सिद्दीकी को नगर विकास विभाग, प्रिंस मौर्य को कृषि विभाग, सूरज सिंह को गोपन अनुभाग-एक, विनीत श्रीवास्तव को होमगार्ड विभाग तथा विनय कुमार वर्मा को सहकारिता विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
