विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में सैलून मैनेजर ने क‍िया सुसाइड, 25 सेकेंड के VIDEO में मह‍िला और एक युवक पर लगाया गंभीर आरोप 

Published: Tue, 12 May 2026 07:45 PM (IST)

लखनऊ के शालीमार वन वर्ड में एक निजी सैलून की मैनेजर रतना सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या ...और पढ़ें

आत्महत्या के पहले रतना सिंह ने बनाया था वीडियो।- वीडियो ग्रैब

आत्महत्या के पहले रतना सिंह ने बनाया था वीडियो।- वीडियो ग्रैब


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, लखनऊ। शहीद पथ के शालीमार वन वर्ड में सोमवार की देर रात निजी सैलून की मैनेजर ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या के पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया। 25 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने अपनी परिचित एक महिला, कुछ युवक और उनके परिवार पर प्रताड़ित करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं पुलिस उनका पता भी लगा रही है।


गोरखपुर के कैंट स्थित बिछिया गांव निवासी 32 वर्षीय रतना सिंह शहीद पथ के शालीमार वन वर्ड के टावर सी-1 के फ्लैट 804 में रहती थी। रात 2:30 बजे रतना के एक परिचित ने पुलिस को सूचना दी की उन्होने अपने फ्लैट में फंदे से लटककर जान दे दी है। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि रतना मानसून सैलून की मैनेजर थी।

देर रात उन्होंने रोते हुए अपनी एक सहेली को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। सहेली ने रतना के एक परिचित को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को छत पर लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे से नीचे उतारा। वह फ्लैट में अकेले ही रहती थी।

रतना ने अपने वीडियो में कहा कि आज मैं सुसाइड करने जा रही हूं, आगे उन्होंने तीन युवक, दो युवतियों के साथ ही एक युवक के परिवार को इसका कारण बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। मोबाइल फोन की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस लेनदेन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

किशोरी ने दी जान: रहीमाबाद के ककरहिया खेड़ा में 15 वर्षीय नैना ने अपने घर में पंखे से दुपट्टे में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पिता पिंटू मजदूरी करने चले गए थे। पत्नी और उनका बेटा खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में पिंटू घर पहुंचे तो उन्होंने बेटी का शव लटका देखा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में जिला पंचायतों से नक्शा स्वीकृति के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे लोग, म‍िलेगी बड़ी राहत