भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस आज, बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था
गोमती नगर स्थित सामाजिक परिवर्तन स्मारक स्थल में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाएगी।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 11:10 AM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 11:10 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस को लेकर आज यातायात में बदलाव किया गया है। गोमती नगर स्थित सामाजिक परिवर्तन स्मारक स्थल में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाएगी।
इधर से नहीं जा सकेंगे
- गोमतीनगर की ओर से आंबेडकर उद्यान चौराहे से सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर।
- हजरतगंज की ओर से गांधी सेतु (1090) चौराहे से सामाजिक प्रतीक स्थल, आंबेडकर उद्यान की ओर।
- समता मूलक चौराहे से सामाजिक प्रतीक स्थल चौराहा व ताज होटल के सामने से आंबेडकर उद्यान की ओर।
- आंबेडकर उद्यान चौराहा से सामाजिक प्रतीक स्थल पुल के नीचे से सामाजिक प्रतीक स्थल चौराहा के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
इधर से जा सकेंगे
- डिगडिगा चौराहा, समता मूलक होकर
- समता मूलक, डिगडिगा चौराहा होकर
- गांधी सेतु या डिगडिगा चौराहा होकर
नोट: कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात के लिए डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति होगी तो प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन को ट्रैफि क पुलिस/स्थानीय पुलिस नहीं रोकेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें