विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, अक्‍टूबर से पुलिस कर रही थी तलाश

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2022 08:09 AM (IST)

लखनऊ में नौकरानी से दो बार दुष्‍कर्म करने के मामले में रिटायर्ड डिप्‍टी एसपी को आशियाना पुलिस ने शुक्रवार को ...और पढ़ें

दुष्‍कर्म के मामले में रिटायर्ड डिप्‍टी एसपी शुक्रवार को गिरफ्तार।
दुष्‍कर्म के मामले में रिटायर्ड डिप्‍टी एसपी शुक्रवार को गिरफ्तार।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। आशियाना पुलिस ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी आफताब आलम को दुष्कर्म के मामले में रतनखंड स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। बीते अक्टूबर माह में उनकी नौकरानी ने आफताब आमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आशियाना दीपक पांडेय ने बताया कि पीड़िता घरों में झाड़ू-पोछे का काम करती है। वह आफताब आलम के यहां भी काम करती थी।

पीड़िता का आरोप है कि बीते 12 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। आफताब उसके घर पहुंचे। घर में घुसकर आफताब ने दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हफ्ते भर बाद फिर वह पहुंचे और उन्होंने धमकाते हुए दुष्कर्म किया। वह डर गई, पर उसने चुपके से वीडियो बना लिया था। उसने पति को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और तहरीर दी।

उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आफताब फरार थे। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी हुई तो घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आफताब ने बीमारी का हवाला दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के बाद मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।