विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में खाने में देरी पर रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर को पीटा, पुलिसकर्मी पर हमले का आरोप

Published: Sat, 16 May 2026 05:09 PM (IST)

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में खाने के ऑर्डर में देरी होने पर दबंगों ने एक रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर को पीटा, साथ ही तोड़फोड़ भी की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

खाने में हुई देरी तो रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर को दबंगों ने पीटा

जमकर की तोड़फोड़, पीड़ित का दावा- एक हमलावर था पुलिसकर्मी

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन में शुक्रवार रात रेस्टोरेंट पहुंचे करीब आधा दर्जन दबंगों ने खाने के ऑर्डर में देरी होने पर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों में एक युवक पुलिसकर्मी था।

यह है पूरा मामला

वृंदावन सेक्टर 11 निवासी विशाल रस्तोगी का सेक्टर-16 में ‘पूर्वांचल हांडी मटन’ नाम से रेस्टोरेंट है। विशाल के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक रेस्टोरेंट पहुंचे और खाने का ऑर्डर दिया।

उस समय रेस्टोरेंट में भीड़ होने के कारण मैनेजर विजय सोनी ने ऑर्डर तैयार होने में थोड़ी देर लगने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर तीनों युवक भड़क गए और गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने हमला शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी जीतू और सर्वेश किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

आरोप है कि हमलावरों ने कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिनमें से एक युवक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। उसकी गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा था। सभी ने मिलकर संचालक और मैनेजर की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

पीड़ित के मुताबिक विशाल की आंख, सीने और सिर पर चोटें आई हैं, जबकि मैनेजर विजय सोनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।