विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में संदिग्ध उपद्रवियों की धर-पकड़ तेज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 04:14 PM (IST)

लखनऊ पुलिस ने आज तड़के ही शहर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर समाजवादी छात्रसभा के साथ ही आइसा से जुड़े उपद्रवी छात्रों को अपनी हिरासत में लिया।

पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में संदिग्ध उपद्रवियों की धर-पकड़ तेज
पीएम मोदी के दौरे पर लखनऊ में संदिग्ध उपद्रवियों की धर-पकड़ तेज

लखनऊ (जेएनएन)। राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के समक्ष छात्रों के उपद्रव के बाद लखनऊ पुलिस के साथ ही एलआइयू आज प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बेहद सक्रिय है। सुबह ही करीब एक दर्जन से अधिक उपद्रवी छात्रों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि यह सभी पीएम के दौरे में व्यवधान उत्पन्न कर सकते थे। 

लखनऊ पुलिस ने आज तड़के ही शहर के विभिन्न हिस्सों में छापामारी कर समाजवादी छात्रसभा के साथ ही आइसा से जुड़े उपद्रवी छात्रों को अपनी हिरासत में लिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर में अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाप्टर से सीडीआरआई में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो जायेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 6.10 बजे सीडीआरआई से सड़क मार्ग से होते हुए अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) पहुंचेंगे। यहां नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 400 केवी लखनऊ-कानपुर डीसी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण करेंगे। एकेटीयू में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को आवास का आवंटन पत्र वितरित करेंगे। पीएम मोदी राजभवन में विश्राम से पहले मुख्यमंत्री के पांच, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे। 

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए संदिग्ध उपद्रवियों की धर-पकड़ तेज कर दी गई है। लखनऊ पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की है। आज महानगर, हसनगंज व आशियाना में छापेमारी की गई। लखनऊ पुलिस को एलआइयू ने 27 छात्र-छात्राओं की लिस्ट दी है जो संदेह के दायरे में हैं। इनमें समाजवादी छात्रसंघ के अलावा आइसा से जुड़े कुछ छात्रों का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी कल पहुंचेंगे लखनऊ, सात चरणों में होगी सुरक्षा

देर रात समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दूबे को पुलिस ने उनके होटल से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया एलआईयू के रिपोर्ट के मुताबिक 21 जून को प्रधानमंत्री के आगमन पर समाजवादी छात्रसभा के विरोध की संभावना के साथ काला झंडा दिखाने के कार्यक्रम की सूचना पर पुलिस सतर्कता बरतते हुए इसके राणनीतकारों को हिरासत में ले रही है।

देखें तस्वीरें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार हो गया लखनऊ

गौरतलब है कि सात जून को सीएम योगी के फ्लीट पर हमला होने के बाद लखनऊ पुलिस चौकन्नी है। पीएम के लखनऊ दौरे पर ऐसी कोई चूक न हो, इसके लिए सावधानी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें: अरबों रुपये के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में आठ इंजीनियरों पर मुकदमा

एसएसपी दीपक कुमार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएसपी के अनुसार कोई भी संदिग्ध पुलिस के हाथों से नहीं बचेगा। संदिग्धों को दबोचने के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। सीएम के काफिले पर हमले की घटना के बाद लखनऊ पुलिस पर सवाल उठे थे। एसएसपी इस प्रकार की वारदात को लेकर सतर्क हैं।