Move to Jagran APP

लखनऊ: भगोड़ा घोषित IPS अरविंद सेन के घर पर पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी, संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी

पशुपालन विभाग में टेंडर के नाम पर घोटाले का मामला न्यायालय ने आरोपित को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपित के मकान पर चस्पा की गई नोटिस इनामी भी है आइपीएस। आइपीएस अरविंद सेन की संपत्ति की कुर्की करने के लिए न्यायालय में अर्जी दी है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 12:22 PM (IST)
लखनऊ: भगोड़ा घोषित IPS अरविंद सेन के घर पर पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी, संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी
पशुपालन विभाग में टेंडर के नाम पर घोटाले का मामला, न्यायालय ने आरोपित को भगोड़ा घोषित किया था।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश के दूसरे भगोड़ा घोषित आइपीएस अरविंद सेन के घर पर राजधानी लखनऊ पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई है। आरोपित के खिलाफ इनाम भी घोषित है। शुक्रवार को राजधानी पुलिस ने आरोपित के घर पर डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा की। पुलिस आरोपित आइपीएस की संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी में है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि महोबा के पूर्व एसपी मणिपाल पाटीदार को भी भगोड़ा घोषित किया गया है। यही नहीं आइपीएस अरविंद सेन पर राजधानी पुलिस ने ईनाम भी घोषित किया है। आइपीएस अरविंद सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है। इन सब के बावजूद अरविंद सेन हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपित के हाजिर नहीं होने पर शुक्रवार को राजधानी पुलिस ने आइपीएस अरविंद सेन के घर के बाहर डुगडुगी बजाई और उनके घर पर नोटिस चस्पा की।

पुलिस ने आरोपित आइपीएस अरविंद सेन की संपत्ति की कुर्की करने के लिए न्यायालय में अर्जी दी है। आरोपित पर पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। आरोपित आइपीएस ने इंदौर के व्यापारी मंजीत सिंह को धमकाया था। तत्कालीन सीबीसीआइडी के एसपी अरविंद सेन पर आरोप है कि आरोपित ने गिरोह के साथ मिलकर व्यापारी को धमकाया था। इसके एवज में आरोपित आइपीएस को मोटी रकम मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.