विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lucknow Petrol Diesel Price Hike: लखनऊ में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानें नई कीमतें और आम आदमी पर असर

Published: Fri, 15 May 2026 09:08 AM (IST)

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार सुबह से बढ़ोतरी हुई है, जिससे पेट्रोल 3.14 रुपये और डीजल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पेट्रोल 3.14 रुपये, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा।

  2. पश्चिम एशिया युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि कारण।

  3. उपभोक्ताओं, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों पर बढ़ेगा बोझ।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत के कारण उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। इसका अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह छह बजे से लखनऊ समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये के आसपास हो गया है। डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है।

इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बढ़ोत्तरी से संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि पेट्रोल कंपनियों द्वारा की गई है। जिसमें शुक्रवार सुबह छह बजे से यह बढ़ोत्तरी होगी। इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर आम लोगों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त बोझ के रूप में पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: गोरखपुर में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब, 3.14 रुपये की हुई बढ़ोतरी

आइएएनएस के अनुसार, सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। इनकी खुदरा कीमतें अपरिवर्तित हैं। इससे पूर्व पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने दैनिक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा, सभी नागरिक अफवाहों से सावधान रहें। आधिकारिक सूत्रों से जानकारी लें।

जैसा क‍ि संभाव‍ित था, देशह‍ित में पेट्रोल और डीजल की कीमत 3-3 रुपए बढ़ा दी गई है। सरकार का कहना है क‍ि कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल और अंडर र‍िकवरी के चलते तेल कंपन‍ियों को रोज लगभग 1 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।