लखनऊ की ग्राम पंचायतों में 10.85 लाख वोटर, मतदाताओं को मिला 9 अंकों का यूनिक ID नंबर
लखनऊ में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 10.85 लाख वोटर हैं। इस बार ...और पढ़ें

जिले की ग्राम पंचायतों में 10.85 लाख वोटर। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
लखनऊ ग्राम पंचायतों में कुल 10.85 लाख वोटर।
सभी मतदाताओं को मिला नौ अंकों का यूनिक आईडी नंबर।
मोहनलालगंज क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता दर्ज।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पंचायत चुनाव की तिथि अभी भले ही घोषित नहीं हुई है लेकिन मतदाता सूची तैयार है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बुधवार को ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी। लखनऊ में कुल वाेटर 1085180 हो गए हैं। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार अब तक 30 हजार वोटर बढ़े हैं। करीब 25 हजार मतदाता ऐसे हटाए गए हैं जिनका सत्यापन नहीं हो पाया।
इस बार मतदाता सूची की खास बात है कि विधानसभा और लोकसभा की तरह ही ग्राम पंचायतों के मतदाता भी नौ डिजिट का यूनिक आईडी नंबर है जिसके आधार पर अब उसकी पहचान होगी। लंबे समय से इस बात की मांग की जा रही थी की पंचायतों के मतदाताओं के पास भी एक नंबर हो जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा सके।
लखनऊ में प्रकाशित सूची में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी नजर आ रही है। 5.60 लाख पुरुष मतदाताओं के मुकाबले सवा पांच लाख महिला वोटर हैं। सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज क्षेत्र में हैं। दूसरे नंबर पर बख्शी का तालाब है। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 639 है।
चिनहट सदर में 11, चिनहट बीकेटी में 11, बीकेटी में 114, माल में 75, मलिहाबाद में 83, काकोरी सदर में 39, काकोरी सरोजनीनगर में 14, सरोजनीनगर में 65, मोहनलालगंज में 130, गोसाईगंज में 97 हैं। 19 अगस्त 2025 को त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर पुनरीक्षण शुरू किया था।
गौरतलब है कि पंचायतों का कार्यकाल मई में ही पूरा हो गया है और सरकार ने मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया है। कहा जा रहा है कि अगले वर्ष प्रस्तावित चुनाव को देखते ही ग्राम पंचायतों के चुनाव की तिथि घोषित करेगी।
- कुल मतदाता-1085180
- पुरुष-560084
- महिला- 525096
क्षेत्रवार जनसंख्या (कुल, पुरुष, महिला)
| क्षेत्र | कुल | पुरुष | महिला |
|---|---|---|---|
| चिनहट सदर | 20,774 | 10,540 | 10,184 |
| चिनहट बीकेटी | 18,058 | 9,288 | 8,770 |
| बीकेटी | 1,79,164 | 92,724 | 86,440 |
| माल | 1,47,132 | 76,168 | 70,964 |
| मलिहाबाद | 1,50,904 | 78,126 | 72,778 |
| काकोरी सदर | 72,234 | 37,432 | 34,802 |
| काकोरी-ग्रामीण | 29,484 | 15,054 | 14,430 |
| सरोजनीनगर नगर | 1,23,476 | 63,208 | 60,268 |
| मोहनलालगंज | 1,80,639 | 93,675 | 86,964 |
| गोसाईगंज | 1,63,365 | 83,869 | 79,469 |
| कुल | 10,85,180 | 5,60,084 | 5,25,096 |
