Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News: 100 की रफ्तार में थार ने ओवरलोड ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत; छह घायल

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 05:00 AM (IST)

    लखनऊ के कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। मृतक निगोहां के रहने वाले थे और खाटू श् ...और पढ़ें

    Hero Image
    100 की रफ्तार में ओवरलोड ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। कैंट स्थित बनिया चौराहे के पास शनिवार रात 100 की रफ्तार में थार सवार ने ओवरलोड ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य छह का केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर, घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में दो टीमें लगाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में निगोहां के कुर्मीखेड़ा निवासी मोहित कुमार व उमेश साहू की मौत हुई है।

    जांच में सामने आया कि उमेश ई-रिक्शा चलाता है। निगोहां में ही रहता है, शनिवार को मोहित दोस्त उमेश अंश, प्रमोद, अनुज, सुमित, भूपेंद्र, आरूष के साथ झूलेलाल स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे।

    बनिया चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही 100 की रफ्तार में थार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा घिसटता हुआ चला गया। छिटकर गिरने से मोहित, उमेश समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तबतक थार चालक मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहित और उमेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य का केजीएमयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। डीसीपी ने बताया कि थार को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश में दो टीम लगाई गई है। जल्द ही फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    छह महीने पहले हुई थी मोहित की शादी

    पिता रामस्नेही ने बताया कि नौ पहले बेटे मोहित की शादी की थी। पत्नी संध्या तीन महीने की गर्भवती है। परिवार में वह ही कमाने वाला था। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। संध्या को तो होश ही नहीं आया। उसे किसी तरह संभाला जा रहा है।