Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: प्रदेशभर में कल से बढ़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया हीटवेव की चेतावनी

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 07:14 AM (IST)

    लखनऊ और प्रदेश के अन्य भागों में मानसून से पहले हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक तेज हवा और हल्की बारिश जारी रहेगी। इसके बाद गर्म हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में वृद्धि होगी और अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ क्षेत्रों में लू और हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है।

    Hero Image
    लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Heat Wave Update Today: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई छिटपुट बारिश ने भीषण गर्मी से काफी राहत दी है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बरसात का यह सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा। इसके बाद गर्म पछुआ हवा तपिश बढ़ाएगी। इसकी वजह से शनिवार से अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश भर के जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... 

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा संग कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

    पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार के हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव होगा। अगले तीन-चार दिनों तक दिन का पारा कई हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर लू और हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner