विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Results 2022: लखनऊ के 18 हजार छात्रों का खत्‍म हुआ इंतजार, आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्‍ट

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2022 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jul 2022 12:42 PM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं का रिजल्ट गुरुवार को आने वाला है। लखनऊ में करीब 32 हजार विद्यार्थियों को ...और पढ़ें

CBSE Results 2022: लखनऊ के 32 हजार छात्रों का इंतजार खत्‍म।
CBSE Results 2022: लखनऊ के 32 हजार छात्रों का इंतजार खत्‍म।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं का रिजल्ट गुरुवार को आने वाला है। लखनऊ में करीब 32 हजार विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट निकल रहा है। 10वीं में लखनऊ में 18 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है। जबकि 12वीं में 14 हजार छात्रों को रिजल्‍ट का बेसब्री से इंतजार है।

पहली बार बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा कराई : लखनऊ में करीब 125 स्कूल सीबीएसई से संचालित हैं। पिछले साल 10वीं में 19,636 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दिया था। कोविड की वजह से पिछले साल वर्ष 2021 में बगैर परीक्षा के रिजल्ट जारी किए गए थे। हालांकि पहली बार बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा कराई है। पहले टर्म की परीक्षा दिसम्बर 2021 में हुई थी। जबकि टर्म दो की परीक्षा 15 जून 2022 तक चली थी।

अग्नि प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी : माना जा रहा है कि टर्म वन की जो परीक्षा हुई है उससे 40 फीसद अंक लिए जाएंगे। शेष 60 फीसद टर्म दो से अंक लिए जाएंगे। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट नहीं आने से अभी तक 11वीं की कक्षाएं नहीं शुरू हो पाई है। दूसरी ओर 12वीं का रिजल्ट नहीं आने से शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है। कई विश्वविद्यालयों को अग्नि प्रवेश प्रक्रिया में देरी करना पड़ रहा है।

ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट : सीबीएसई 10वीं के छात्र-छात्राएं सीबीएसई की वेबसाइट  www.cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, जन्मतिथि डालकर रिजल्ट को देख सकते हैं। सीबीएसई की ओर से इस बार रिजल्ट जारी करने के साथ ही छात्र- छात्राओं की मार्कशीट को डीजिलॉकर पर भी दिया जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं रिजल्ट घोषित होने के बाद अपने आधार कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से डिजिलॉकर में लॉगिन कर कर अपनी दसवीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।