Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Tourism: गढ़मुक्तेश्वर में लगेगा विकास का मेला! 19.50 करोड़ से बदलेगी गंगा तीर्थ की सूरत

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 06:45 PM (IST)

    लखनऊ हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के इलाकों की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने 19.50 करोड़ रुपये की पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट का पुनर्विकास वाटर लेजर शो और फूड प्लाजा जैसी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त नक्का कुआं और कल्याणेश्वर महादेव मंदिर का भी विकास किया जाएगा।

    Hero Image
    गढ़मुक्तेश्वर के पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 19.50 करोड़ रुपये।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हापुड़ में स्थित गढ़मुक्तेश्वर और उसके आस-पास के क्षेत्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को आधुनिक स्वरूप देने के लिए शासन ने पर्यटन की 19.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर एक पौराणिक एवं धार्मिक स्थल है। गंगा किनारे स्थित इस स्थल पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते है।

    पर्यटन विभाग की तरफ से ब्रजघाट का पुनर्विकास, वाटर लेजर शो, वेंडिंग जोन, फूड प्लाजा और आधारभूत सामुदायिक सुविधाओं की स्थापना की जा रही है। साथ ही नक्का कुआं (गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा के पास), कल्याणेश्वर महादेव मंदिर और पंचायत मंदिर (बड़ा बाज़ार) का भी पर्यटन विकास किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें