विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9वीं क्लास में कई लड़कों से दोस्ती, प्यार में खाया जहर... किशोरावस्था में ऐसी थी मासूम चेहरे वाली शातिर श्रद्धा की जिंदगी

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:32 AM (IST)

कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे के पुराने परिचितों ने उसके स्कूल के दिनों के रिश्तों और व्यवहार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे का विवादित स्कूल जीवन।

  2. नौवीं कक्षा से ही कई लड़कों से दोस्ती और प्रेम संबंध थे।

  3. प्रेम संबंधों के चलते स्कूल में विवाद और जहर खाने की घटनाएं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चेहरे पर मासूमियत और बातचीत में अपनापन। पहली मुलाकात में श्रद्धा दुबे को जानने वाले लोग उसे सामान्य और मिलनसार लड़की बताते हैं। हालांकि, स्कूल के दिनों के उसके कुछ दोस्तों के दावे उसके रिश्तों की एक अलग कहानी बयां करते हैं।

रायबरेली की रहने वाली श्रद्धा नौवीं कक्षा में ही कई लड़कों से दोस्ती को लेकर चर्चा में थी। अब कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा के पुराने परिचितों के बयान उसके अतीत की परतें खोल रहे हैं।

श्रद्धा के साथ सातवीं कक्षा में पढ़ चुके एक दोस्त के मुताबिक, उसने उसी के साथ स्कूल में दाखिला लिया था। उस समय श्रद्धा खूबसूरत होने के साथ बातचीत में भी अच्छी थी। उसमें किसी तरह का घमंड नहीं था।

वहीं, नौवीं में उसके साथ पढ़ चुके दूसरे दोस्त ने बताया कि श्रद्धा की-पैड वाला मोबाइल लेकर स्कूल आती थी। स्कूल के कई लड़के उसे पसंद करते थे। श्रद्धा जिस लड़के को पसंद करती, उसे अपना मोबाइल नंबर दे देती थी। हालांकि, वह किसी एक लड़के से लंबे समय तक बात नहीं करती थी।

स्कूल के बाहर लगता था लड़कों का जमावड़ा

स्कूल की छुट्टी के समय दूसरे स्कूलों के लड़के भी बाहर जुटते थे, ताकि श्रद्धा को देख सकें। उसके रिश्तों को लेकर कई बार स्कूल में विवाद और मारपीट तक हुई। श्रद्धा जब 11वीं में पढ़ती थी, तब वह स्कूल के एक दोस्त के भाई के साथ मुंबई चली गई थी।

वहां करीब 20 से 25 दिन रहने के बाद घर लौट आई। बताया जाता है कि उसने परिवार को बताया था कि युवक ने उसे मुंबई में हीरोइन बनवाने का वादा किया था। अब शिवा शर्मा हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी के बाद पुराने परिचितों के ये दावे चर्चा में हैं। हालांकि, स्कूल के दिनों की घटनाओं और मौजूदा मामले के बीच किसी संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

प्यार में जहर खाने की घटनाएं

पुराने परिचितों के मुताबिक, श्रद्धा के प्रेम संबंधों को लेकर स्कूल में उस समय हंगामा हुआ, जब एक लड़के ने जहर खा लिया था। इसके बाद दो अन्य लड़कों के भी जहर खाकर जान देने की कोशिश करने की बात सामने आई। हालांकि, इन घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।