विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में व‍िधायक के भतीजे ने क‍िया सुसाइड, फ्लैट के कमरे में फंदे से लटकता म‍िला शव

Published: Mon, 02 Feb 2026 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 07:45 PM (IST)

शहीद पथ स्थित रिशिता मैनहैटन अपार्टमेंट के फ्लैट में रविवार की शाम बलरामपुर निवासी 30 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर शुभम त्रिपाठी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहीद पथ स्थित रिशिता मैनहैटन अपार्टमेंट के फ्लैट में रविवार की शाम बलरामपुर निवासी 30 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर शुभम त्रिपाठी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से विधायक विनय द्विवेदी के भतीजे थे और अपने फ्लैट में अकेले ही रहते थे। रविवार शाम फ्लैट के मालिक उनसे मिलने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो सूचना सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो शुभम का शव फंदे से लटका मिला।

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि बलरामपुर के सादुलनगर स्थित घोरी पुर बिरवा निवासी शुभम फ्लैट संख्या 407 में अकेले ही रहते थे। रविवार की शाम फ्लैट के मालिक उनसे मिलने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक ने सुरक्षाकर्मियों के साथ ही घटना की सूचना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर शुभम का शव कमरे में लगे पंखे में चादर के फंदे से लटका हुआ था।

इसके बाद सूचना परिवार और अन्य लोगों को दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुभम इंटीरियर डिजाइनर थे। वह पिछले कुछ दिनों से काम और आर्थिक समस्याओं के चलते तनाव में थे। पुलिस को आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।

जांच में पुलिस को शुभम के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिवार ने फिलहाल किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। शुभम काफी समय से अकेले ही रहते थे और परिवार से भी ज्यादा बात नहीं होती थी।

एसीपी गोसाईगंज ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन, रिश्तेदारों से पूछताछ समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर तहरीर मिलती है तो उसी आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक, शुभम के एक रिश्तेदार विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित प्रदेश के सात शहरों में आवास विकास परिषद के 2070 से अधिक फ्लैट खाली