Move to Jagran APP

Lucknow Mango Festival: लखनऊ में स्वाद और रंगत का मेला, जहां हर आम है खास

Lucknow Mango Festival लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में स्वाद और रंगत का यह मेला चार दिनों तक सजा रहेगा। यहां सोमवार से लखनऊ आम महोत्सव की शुरुआत मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की। सीएम ने प्रगतिशील बागवानों व आम के उत्कृष्ट उत्पादक किसानों को भी सम्मानित किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 11:32 PM (IST)
Lucknow Mango Festival: लखनऊ में स्वाद और रंगत का मेला, जहां हर आम है खास
Lucknow Mango Festival: लखनऊ आम महोत्सव की शुरुआत मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। वो 'मख्खन' है कि मुंह में रखिए तो घुल जाएगा, वो 'इलायची' और 'केसर' है कि स्वाद के आनंद के साथ जी भी महक जाएगा। वो 'नाजुक बदन' और 'हुस्नआरा' भी है कि जो देखे तो बस देखते ही रह जाएगा। पपीते की तरह दिखने वाला 'पपीतियो' भी है। 'हाथीझूल' अपने वजन से सब पर भारी है। पीले और लाल रंग की मिली जुली रंगत लिए 'गुलाबखास' की देखने वालों ने नजर उतारी है। अवध शिल्प ग्राम में स्वाद और रंगत का यह मेला चार दिलों तक सजा रहेगा। यहां सोमवार से लखनऊ आम महोत्सव की शुरुआत मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने फीता काटकर की।

loksabha election banner

आम महोत्सव में प्रदेश में उत्पादित आम की लगभग 800 प्रजातियों एवं उनके विभिन्न उत्पादों काे प्रदर्शित किया गया है। बागवानों द्वारा स्वयं आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे तथा आम के संरक्षित पदार्थों की बिक्री के लिए 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। आम महोत्सव में मुख्य रूप से आम चौक, आम बाजार, अजब-गजब आम, आम पौधशाला, आम पकवान एवं आम इनाम आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आम महोत्सव में उत्तराखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश तथा हरियाणा राज्यों द्वारा भी अपनी विभिन्न प्रजातियों को यहां लाकर प्रतिभाग किया गया है।

महोत्सव में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, उद्यान विभाग के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्रों बस्ती, सहारनपुर एवं मलिहाबाद तथा विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिभागी संस्थाओं तथा प्रगतिशील बागवानों के द्वारा अपने-अपने संस्थानों/ बागों में उत्पादित प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। आम महोत्सव में बागवानों एवं लघु उद्यमियों द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लिया गया है।

महोत्सव के दूसरे दिन विपणन और निर्यात, तीसरे दिन खेती के नवाचारों और जैविक खेती तथा चौथे दिन खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ-साथ असीमित आम खाने की प्रतियोगिताएं, कर्निवाल, आम के बागों का भ्रमण, आम व्यंजनों का प्रदर्शन, आध्यात्मिक सत्र, स्कूल-कालेजों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियों वाले स्टार्टस अप को सम्मिलित किया गया है।

प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में आम के प्रसंस्कृत उत्पाद एवं पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह, निदेशक उद्यान आरके तोमर मौजूद थे।

इन किसानों को किया गया सम्मानित : सीएम ने प्रगतिशील बागवानों व आम के उत्कृष्ट उत्पादक किसानों को भी सम्मानित किया। इनमें मुख्य रूप से बिजनौर के दया कृष्ण शर्मा, बस्ती के पुष्कर आदित्य सिंह, हरदोई के अजय सिंह, उन्नाव के नमित कुमार सिंह, गोरखपुर के शिवप्रताप सिंह, मुजफ्फरनगर के संदीप वर्मा, रायबरेली के अनिकेत सिंह, बाराबंकी से प्रदीप कुमार, बागपत के सचिन कुमार, सीतापुर से लक्ष्मण सिंह, लखनऊ के दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ के विजय कुमार, आम की रंगीन प्रजातियों के लिए एससी शुक्ला को सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग उत्तराखंड के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. बीके गुप्ता, माल के विजय कुमार सिंह को भी अलंकृत किया 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.