विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: गोसाईगंज और काकोरी में सात अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, LDA की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

Published: Wed, 23 Jul 2025 08:16 AM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम ने गोसाईगंज और काकोरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त ...और पढ़ें

गोसाईगंज व काकोरी में सात अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
गोसाईगंज व काकोरी में सात अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को गोसाईगंज व काकोरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना की जा रही सात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-दो के प्रभारी जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया, वीर बहादुर यादव व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के सिठौली खुर्द में लगभग दो बीघा, प्रदीप मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग दो बीघा और बृजेश व अन्य द्वारा लगभग 04 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग किया जा रहा था। न्यायालय ने तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था। उसका अनुपालन कर दिया गया है।

प्रवर्तन जोन-तीन के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया, फिरोज व अन्य द्वारा काकोरी के ग्राम-मौंदा में लगभग तीन बीघा व अनीस पहलवान द्वारा ग्राम-मौंदा, डिगिया में लगभग 20 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग करते हुए कालोनी विकसित की जा रही थी। ऐसे ही गोल्डन सिटी ग्रुप द्वारा ग्राम-मौंदा, डिगिया में लगभग दो बीघा व परमेसुर द्वारा काकोरी के ग्राम-समदा में लगभग 4.5 बीघा में प्लाटिंग का कर रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही चारों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 115 रुपये में जमीन पर कब्जे को लेकर घिरी सपा, सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद भाजपा ने साधा निशाना