विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-कानपुर NH-27 पर सफर होगा महंगा, कार टोल 95 से 115 रुपये करने की तैयारी

Published: Tue, 07 Jul 2026 10:11 AM (IST)

लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 27) पर टोल दरें बढ़ाने की तैयारी है, जिसमें कार का एकतरफा टोल 95 रुपये से ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. कार का टोल 95 रुपये से बढ़कर 115 रुपये होगा।

  2. NHAI ने सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है।

  3. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को लोकार्पण होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ से कानपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 27) पर टोल की दरें और बढ़ाने की तैयारी है। कार का टोल अभी 95 रुपये है जो बढ़कर 115 रुपये हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को प्रस्ताव भेजा है और मंजूरी के बाद दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी जाएंगी।

प्राधिकरण का तर्क है कि यह दरें इसलिए बढ़ाई जा रही हैं, क्योंकि शहीद पथ से दारोगा खेड़ा तक (करीब 14 किमी.) एक्सप्रेसवे के रूप में सड़क का चौड़ीकरण करते हुए छह लेन बनाया गया है।

इसके अलावा दारोगा खेड़ा के पास इंटरसेक्शन बनाकर कानपुर-राजमार्ग व एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ा गया है। यहां टोल गेट नहीं है, इसलिए नवाबगंज स्थित टोल पर इसकी दरें वसूली जाएंगी

लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर होगा और महंगा

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह दरें वैसे तो लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई छह) के चलते ही लागू होनी थी, लेकिन मंजूरी मिलने का प्राधिकरण इंतजार कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में ही इसकी दरें लागू कर दी जाएंगी। इससे एनएच 27 पर सफर करने वालों को जेब और ढीली करनी पड़ेगी।

बनी तक सफर करने वालों को नहीं देना है कोई टोल

लखनऊ से बनी तक सफर करने वाले एक्सप्रेसवे की सड़कों पर चल सकेंगे, उन्हें किसी प्रकार का कोई टोल नहीं देना होगा। क्योंकि पहला टोल ही बनी के पास है। इसका सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय लोगों के साथ ही लखनऊ से अप व डाउन करने वाले हजारों लोगों को होगा।

अप्रैल 2026 में नवाबगंज टोल की दरें बढ़ाई जा चुकी हैं

अप्रैल में हर साल की तरह नवाबगंज टोल की दरें बढ़ाई जा चुकी हैं। इसके बाद भी यहां की दरें एक बार फिर बीस से 22 रुपये तक बढ़ने जा रही हैं। ऐसे में वार्षिक पास का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को कोई अंतर नहीं पड़ेगा। उन्हें सिर्फ 3075 रुपये का वार्षिक फास्टैग अपने वाहन से लिंक कराना होगा। मात्र पंद्रह रुपये प्रति टोल के हिसाब से दो सौ ट्रिप यात्रा कर सकेंगे। एनएचएआई ने सभी श्रेणी के वाहनों पर टोल की दरें बढ़ाने का फैसला किया है।

 

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट

अधिकारियों के मुताबिक टोल की दरें बढ़ने से नवाबगंज टोल की वर्तमान दरों में इजाफा भी होगा और एनएचएआई को इसका लाभ भी होगा।

वाहन शुल्क तालिका-वाहनों की श्रेणी सिंगल जर्नी/प्रस्तावित वापसी यात्रा/प्रस्तावित (24 घंटे में)

  1. कार, जीप, वैन 95 रुपये/115 रुपये 145 रुपये/160 रुपये
  2. हल्के वाणिज्यिक वाहन 155 रुपये/175 रुपये 235 रुपये/250 रुपये
  3. बस व ट्रक 330 रुपये/350 रुपये 495 रुपये/510 रुपये
  4. थ्री एक्सेल वाणिज्यिक वाहन 360 रुपये/380 रुपये 540 रुपये/555 रुपये

(नोट : यह एनएचएआई लखनऊ द्वारा मोर्थ को भेजी जा रही टोल की प्रस्तावित सूची।)

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को लोकार्पण

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने का इंतजार खत्म हो गया है। 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। 63 किमी लंबे एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया गया है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर का भी शिलान्यास होगा।

 

यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई


लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास के कार्यक्रम कानपुर रोड पर ही होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने भी लोकार्पण तिथि की पुष्टि कर दी है।

लखनऊ से कानपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही हरी झंडी मिलेगी और नई टोल दरें लागू की जाएंगी।

-

नकुल प्रकाश वर्मा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई