लखनऊ में राजकीय ITI में मिलेगा AI का प्रशिक्षण, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
लखनऊ के राजकीय आईटीआई में नए सत्र से छात्रों को पारंपरिक ट्रेड के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बेसिक जानकारी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
राजकीय आईटीआई में छात्रों को मिलेगी AI की बेसिक जानकारी।
अलीगंज आईटीआई में जल्द स्थापित होगी नई AI लैब।
औद्योगिक प्रशिक्षण से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, नए कोर्स शुरू।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नए शैक्षणिक सत्र में आईटीआई प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब पढ़ाई को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। राजकीय आईटीआई के विद्यार्थियों को पारंपरिक ट्रेड के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बेसिक जानकारी भी दी जाएगी। अलीगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि छात्रों को एआई का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए संस्थान में जल्द ही एक एआई लैब स्थापित की जाएगी।
यह लैब इलेक्ट्रानिक्स विभाग के सहयोग से तैयार होगी। इससे छात्र अपने-अपने ट्रेड से जुड़ी नई तकनीकों और बदलती औद्योगिक जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उद्योगों के साथ मिलकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टाटा मोटर्स के साथ ड्यूल सिस्टम आफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के तहत छात्र कंपनी में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कंपनी के सहयोग से 11 आधुनिक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें छह में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसके अलावा कौशल विकास विभाग की ओर से प्लंबर और आइटी जैसे अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इससे रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।
