विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बारिश के कारण गिरा इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा, बाल-बाल बचे लोग

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:58 AM (IST)

लखनऊ में लगातार बारिश के कारण इमामबाड़े के गेट का एक टुकड़ा गिर गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

बरसात के दौरान छोटे इमामबाड़े के गेट का गिरा छोटा हिस्सा

बरसात के दौरान छोटे इमामबाड़े के गेट का गिरा छोटा हिस्सा

HighLights

  1. लखनऊ में बारिश से इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा गिरा।

  2. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं।

  3. जर्जर भवनों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी, प्रशासन ने ठीक कराया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को लखनऊ में इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा गिर गया।। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बारिश के दौरान जर्जर हिस्से के गिरने से आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण इमारत के पुराने हिस्से पर दबाव बढ़ गया था।

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के बाद बारिश के दौरान पुराने और जर्जर भवनों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

एडीएम सिटी पूर्वी महेंद्र का कहना है कि इमामबाड़े के गेट का बहुत छोटा सा मलबा गिरा है। उसे ठीक करा दिया गया। कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में सरयू में समाई मस्जिद, मकान-पुल बहे...हजारों परिवार बेघर; यूपी में भारी बारिश से तबाही