विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: 24 जिलों में अब भी पारा 40 पार, 20 शहरों में लू के आसार; जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

Published: Thu, 12 Jun 2025 07:22 AM (IST)

लखनऊ और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने चेताया, दिन के साथ रात भी रहेगी गर्म। जागरण
मौसम विभाग ने चेताया, दिन के साथ रात भी रहेगी गर्म। जागरण

HighLights

  1. लखनऊ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
  2. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  3. उरई में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, लखनऊ।  प्रदेश का लगभग एक तिहाई हिस्सा अब भी तप रहा है। पिछले तीन दिनों में 20 या इससे से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से को अब भी लू से राहत नहीं मिलती दिख रही है। हालांकि पांच जिलों में लू का प्रभाव काफी कम हो गया है, लेकिन अब भी 20 जिलों में लू के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने दिन के साथ रात भी गर्म होने की चेतावनी जारी की है। 15 जिलों में यलो व पांच जिले में आरेंज अलर्ट है।

सोमवार को 24 जिले में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा, मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई थी। बुधवार को संख्या घटी, लेकिन 24 जिले तपते रहे। वहां 40 या इससे डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लखनऊ में भी तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम शुष्क हो जाने के कारण गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान उरई में सर्वाधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे समीपवर्ती इलाकों में लू के थपेड़े से लगते रहे।

लखनऊ के मौसम का हाल

हमीरपुर, बांदा और कानपुर देहात में भी लू का असर दिखा। वहां अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लखनऊ के अधिकतम तापमान में भी मामूली कमी दर्ज की गई। रविवार को यहां का तापमान 41.4, सोमवार को 42 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को 42.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि बुधवार को फिर 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

गोरखपुर का मौसम

डा. सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में चल रही गर्म पछुआ हवा के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 जून तक लू को लेकर उच्च श्रेणी का आरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अन्य भागों में भी तापमान एवं आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने से उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है।

लू को लेकर चेतावनी

आरेंज अलर्ट

गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा, झांसी एवं आसपास के इलाकों में।

यलो अलर्ट

बागपत, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बागपत व आसपास के इलाकों में।

आगरा का मौसम

यहां रात होगी अधिक गर्म

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में।

अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

यहां का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक

  • बाराबंकी 40
  • कानपुर देहात 40
  • कानपुर शहर 43.4
  • हरदोई 40
  • इटावा 43.2
  • गोरखपुर 41.8
  • वाराणसी 41.5
  • बलिया 43
  • सोनभद्र 41.6
  • बहराइच 41.4
  • प्रयागराज 43.8
  • बांदा 44.8
  • सुलतानपुर 43.5
  • अयोध्या 41
  • फुरसतगंज 42
  • गाजीपुर 40.6
  • फतेहगढ़ 42
  • बस्ती 43
  • झांसी 44.7
  • उरई 45.2
  • हमीरपुर 43.2
  • आगरा 45.4
  • अलीगढ़ 42.4
  • बुलंदशहर 41.5