विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केेकेसी रेलवे पुल पर गर्डर निर्माण आज, लखनऊ में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2022 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 02:41 PM (IST)

लखनऊ में केकेसी रेलवे पुल पर गर्डर निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान यातायात व्‍यवस्‍था प्रभावित रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ...और पढ़ें

केकेसी रेलवे पुल पर आज गर्डर निर्माण होने से बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था।
केकेसी रेलवे पुल पर आज गर्डर निर्माण होने से बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ में केकेसी छत्ते वाले पुल पर बुधवार सुबह से गर्डर निर्माण कराया जाएगा। इसके कारण यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन निर्माण कार्य समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का आवागमन वैक्लपिक मार्ग से हो सकेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने दी है।

इधर से नहीं जा सकेंगे

  • चारबाग और स्टेशन रोड से वाहन केकेसी के रास्ते छत्ते वाले पुल से कुंवर जगदीश चौराहे को।
  • कुंवर जगदीश चौराहे से केकेसी के रास्ते चारबाग स्टेशन रोड को।

इधर से जा सकेंगे

  • चारबाग रवींद्रालय से नत्था तिराहा, आलमबाग थाने के सामने से और बाराविरवा के रास्ते वाहन जाएंगे।
  • करियप्पा मार्ग, एसएन पेट्रोल पंप पुल और सदर पुल से हुसैनगंज के रास्ते जाएंगे वाहन।