विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वाणिज्यिक संस्थानों के बिजली कनेक्शन और NOC की जांच कराए सरकार', उपभोक्ता परिषद ने की 26 लाख कनेक्शनों के जांच की मांग

Published: Fri, 26 Jun 2026 06:00 AM (IST)

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के 26 लाख वाणिज्यिक बिजली कनेक्शनों और उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद मांग।

  2. 26 लाख वाणिज्यिक बिजली कनेक्शनों की एनओसी जांच हो।

  3. विद्युत सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सोमवार को लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश सरकार से सभी 26 लाख वाणिज्यिक बिजली कनेक्शनों की जांच कराने की मांग की है। सभी कनेक्शन की एनओसी की जांच कराए जाने पर अधिक बल दिया है।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि अलीगंज की घटना के बाद फर्जी एनओसी का पता चला है। ऐसे में प्रदेश के सभी वाणिज्यिक संस्थाओं के कनेक्शन की एनओसी की छानबीन व जांच कराई जाए। आरोप लगाया है कि विद्युत सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है।

तीन साल के अंतराल में कितने मामलों में नवीनीकरण नहीं हुआ है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट बननी चाहिए। सूची में शामिल संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन कराना चाहिए। ऐसे वाणिज्यिक संस्थान जहां पर अधिक लोगों का आना जाना है, वहां की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए।