लखनऊ फिल्म फेस्टिवल, हाउसफुल रही वाराणसी के सुधीर सिंह की व्यंग्यात्मक कॉमेडी ‘मंगता जोगी’
Mangita Jogi: इसकी कहानी दो भाइयों और उनकी बुजुर्ग मां के इर्द-गिर्द है, जो समाज की कड़वी सच्चाइ पर सोचने को मजबूर करती है।

वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी 103 मिनट की व्यंग्यात्मक कामेडी फिल्म
HighLights
वाराणसी की पृष्ठभूमि पर हिंदी फिल्म ‘मंगता जोगी’, 103 मिनट की व्यंग्यात्मक कॉमेडी
युवा फिल्म मेकर सुधीर सिंह को मिला है बेस्ट इमर्जिंग फिल्म मेकर का अवार्ड
जागरण संवाददाता, लखनऊ : वाराणसी के फिल्मकार सुधीर कुमार सिंह की हिंदी फिल्म ‘मंगता जोगी’ की शुक्रवार को लखनऊ फिल्म फेस्टिवल में हाउसफुल स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म की स्क्रीनिंग एसआरएस मॉल गोमतीनगर में हुई।
वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी 103 मिनट की व्यंग्यात्मक कामेडी फिल्म पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक विडंबनाओं और मानवीय संवेदनाओं को सामने लाती है। इसकी कहानी दो भाइयों और उनकी बुजुर्ग मां के इर्द-गिर्द है, जो समाज की कड़वी सच्चाइ पर सोचने को मजबूर करती है।
फिल्म का चयन बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, त्रिशूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जागरण फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है। सुधीर सिंह को रीबार्न इंडिया फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इमर्जिंग फिल्म मेकर अवार्ड भी मिला है।
