नॉनवेज जैसा मजा वेज में, खुशबू से खींचे चले आते हैं शौकीन
दैनिक जागरण आपको नवाबों के शहर लखनऊ की मशहूर वेज कॉर्नर के बारे में बता रहा है।
लखनऊ[जेएनएन]। लखनऊ में तहजीब के साथ तंग गलियों में खाने के अलग-अलग जायके भी मिलते हैं। चौक हो या अमीनाबाद या फिर नक्खास हर गली में मशहूर और लजीज पकवान मिलते हैं। इन पकवानों के शौकीन भी दूर-दराज से यहा आकर खाने का शौक रखते हैं। आज आपको बताते हैं अमीनाबाद की श्रीराम वेज कॉर्नर की शॉप के मशहूर स्वाद के बारे में।
वेज कबाब पराठा है खास
अमीनाबाद की टुंडे कबाबी की गली में श्रीराम वेज कॉर्नर काफी मशहूर है। यहा लोग दूर-दूर से वेज कबाब पराठा खाने आते हैं। साथ ही इसकी वेज बिरयानी भी लोगों को काफी पसंद है। किसी भी नॉनवेज शॉप में मिलने वाले सारे आइटम यहा वेज की वेराइटी में मिलते हैं। दूर से ही इसकी खुशबू लोगों को यहा खींच लाती है। वेराइटी के भी शौकीन कम नहीं
यहा कबाब पराठे के अलावा मशरूम कीमा, वेज बोटी कबाब भी काफी मशहूर है जिसे सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं। बोटी कबाब में सोयाबीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बारीक-बारीक काटकर बोटी बनाई जाती है। सौरभ ने बताया कि यहा दिन भर में 25 से 30 हजार रुपये की बिक्त्री हो जाती है। इसके अलावा यहा चाट और फास्ट फूड भी मिलता है। जिसमें पाव भाजी, छोला भटूरा, फ्राइड राइस आदि वेराइटी मौजूद हैं।
50 वर्ष पुरानी दुकान
दुकान के मालिक सौरभ ने बताया कि शॉप 50 वर्ष पुरानी है। टुंडे कबाबी और वाहिद बिरयानी की नॉन वेज वैराइटी की दुकानें होने के बावजूद भी वेज की यह दुकान काफी मशहूर है। वेज के शौकीन यहा नॉन वेज जैसे खाने का मजा लेने आते हैं।