Move to Jagran APP

लखनऊ में निजी व सरकारी अस्पतालों की मनमानी: ताख पर रख प्रशासन के आदेश, नहीं दे रहे बेडों की जानकारी; DM बोले- होगी कार्रवाई

लखनऊ में मेट्रो सहारा अथर विनायक और संजीवनी अस्पताल प्रशासन के आदेशों को कर रहे दरकिनार। निर्देश के बावजूद कमांड पोर्टल पर बेडों की नहीं दे रहे जानकारी। प्रतिदिन सुबह शाम भर्ती-डिस्चार्ज की जानकारी देने के हैं निर्देश।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:43 AM (IST)
लखनऊ में निजी व सरकारी अस्पतालों की मनमानी: ताख पर रख प्रशासन के आदेश, नहीं दे रहे बेडों की जानकारी; DM बोले- होगी कार्रवाई
लखनऊ : प्रतिदिन सुबह शाम भर्ती-डिस्चार्ज की जानकारी देने के हैं निर्देश।

लखनऊ [राजीव बाजपेयी]। राजधानी के गोमतीनगर स्थित सहारा अस्पताल ने चार मई से कमांड सेंटर के पोर्टल पर भर्ती और डिस्चार्ज मरीजों की जानकारी नहीं दी है। गोमतीनगर स्थित मेट्रो अस्पताल ने भी छह मई से किसी तरह का अपडेट नहीं दिया है। बुलाकी अड्डा स्थित अथर अस्पताल और कुर्सी रोड स्थित संजीवनी अस्पताल भी लगातार भर्ती और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नहीं बता रहे हैं। यही हाल बाकी अस्पतालों का भी है। प्रशासनिक अधिकारियों के बार-बार निर्देश के बावजूद अस्पताल व्यवस्था का मखौल उड़ा रहे हैं।

loksabha election banner

राजधानी में मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने सभी अस्पतालों को कमांड सेंटर के पोर्टल पर रोजाना सुबह और शाम भर्ती और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या अपडेट करने के निर्देश दिए थे। ताकि कमांड सेंटर को भर्ती के लिए मरीज को रेफर करने में दिक्कत नहीं हो, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल संचालक जानकारी नहीं दे रहे हैं। दरअसल अस्पताल संचालक पोर्टल के बजाए सीधे मरीजों की भर्ती कर रहे हैं, जिसके चलते भर्ती और डिस्चार्ज की जानकारी देने से बच रहे हैं।

ये अस्पताल भी नहीं दे रहे जानकारी: निजी ही नहीं, सरकारी अस्पताल के जिम्मेदार भी पोर्टल पर अपडेट नहीं दे रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल में भी कितने भर्ती हुए और कितने डिस्चार्ज हुए इसकी जानकारी गुरुवार से पोर्टल पर अपडेट नहीं की है। विवेकानंद अस्पताल ने गुरुवार शाम चार बजे तक अपडेट नहीं किया था। कानपुर रोड स्थित विनायक ट्रामा सेंटर ने चार मई से अपने यहां भर्ती मरीजों की संख्या को लेकर कमांड सेंटर को सूचित नही किया है। ग्रीन सिटी अस्पताल ने भी चार मई से कोई अपडेट नहीं दिया। प्रसाद इंस्टीट्यूट ने छह मई से शुक्रवार शाम सात बजे तक किसी तरह अपने यहां भर्ती और डिस्चार्ज हुए मरीजों के बारे में जानकारी नहीं दी है।

क्या थे निर्देश : कोविड अस्पतालों में आइसीयू, एचडीयू और आइसोलेशन बेडों में कितने भरे और कितने खाली हैं, श्रेणीवार सार्वजनिक करेंगे और प्रतिदिन सुबह आठ बजे और शाम चार बजे कमांड सेंटर को अपडेट करेंगे।

अस्पतालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिदिन सुबह और शाम उपलब्ध बेडों की जानकारी सार्वजनिक करनी है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.