विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज, अभय, एनिमा और गौरव समेत कई ने जीता गोल्ड

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:49 PM (IST)

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अभय प्रताप सिंह, ...और पढ़ें

दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज।

दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज।

HighLights

  1. केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू।

  2. अभय, एनिमा, गौरव सहित कई ने जीते स्वर्ण।

  3. अंडर-16 वर्ग में एथलीटों ने दिखाया दमखम।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलीटों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। विभिन्न स्पर्धाओं में अभय प्रताप सिंह, एनिमा, रौनक पाल, वैष्णवी शर्मा, शिवा यादव और अनुष्का शर्मा, गौरव यादव स्वर्ण पदक जीते।

जिला एथलेटिक्स संघ लखनऊ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर-16 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कैंट आर्मी के अभय प्रताप सिंह और बालिका वर्ग में जनता इंटर कालेज की एनिमा झोरा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 80 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रौनक पाल और बालिका वर्ग में वैष्णवी शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं।

शाटपुट के बालक वर्ग में शिवा यादव और बालिका वर्ग में अनुष्का शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। साथ ही, अंडर-16 लंबी कूद में बालक वर्ग गौरव यादव स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने किया।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर हरीश पाल सिंह, कामता सिंह, हलीमुद्दीन और प्रभाशंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रजत और कांस्य पदक के विजेताओं पर एक नजर

  • 600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-16) -अमन कुमार सिंह रजत और प्रांशु पटेल कांस्य पदक।
  • 600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-16)- अंजलि रावत रजत और एंजेल सिंह कांस्य पदक।
  • 80 मीटर बाधा दौड़ (बालक वर्ग, अंडर-16)- अनन्य पाल रजत और हर्ष कुमार कांस्य पदक।
  • 80 मीटर बाधा दौड़ (बालिका वर्ग, अंडर-16)- शिमालिया परवीन रजत और ऋचा यादव कांस्य पदक।
  • शाटपुट (बालक वर्ग, अंडर-16)- मो. आरिश रजत और यश प्रताप सिंह कांस्य पदक।
  • शाटपुट (बालिका वर्ग, अंडर-16)- भावी पटेल रजत और अदिति यादव कांस्य पदक।
  • लंबी कूद (बालक वर्ग, अंडर-16)- अमन कुमार सिंह रजत और लकी कांस्य पदक।