Move to Jagran APP

Lucknow Coronavirus News: हर छह घंटे में कोरोना से हो रही एक मौत, सितंबर में सर्वाधिक 342 मरीजों की मौत

Lucknow Coronavirus News जून से अनलॉक होना शुरू हुआ तो मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा। जून महीने में करीब 15 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गवां दी। जुलाई से संक्रमण ने और भी तेज रफ्तार पकड़ना शुरू किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 12:27 PM (IST)
Lucknow Coronavirus News: हर छह घंटे में कोरोना से हो रही एक मौत, सितंबर में सर्वाधिक 342 मरीजों की मौत
अप्रैल में सबसे कम सिर्फ दो मरीजों ने तोड़ा था दम।

लखनऊ, (धर्मेंद्र मिश्रा)। रोनावायरस राजधानीवासियों पर किस कदर कहर बरपा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां हर छह घंटे में कम से कम एक मरीज की मौत हो रही है। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े ही कह रहे हैं। एक अप्रैल से लेकर 17 नवंबर तक 230 दिनों में कुल 941 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस लिहाज से हर दिन चार से भी अधिक मरीजों की मौत हो रही है और हर छह घंटे में एक मरीज की कोरोना जान ले रहा है।

loksabha election banner

सितंबर में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 300 के पार:

लॉकडाउन वन में पूरी तरह से घर से बाहर निकलने पर पाबंदी थी। लिहाजा इस दौरान लोग भी कम संक्रमित हुए और पूरे अप्रैल माह में सिर्फ दो मरीजों की कोरोनावायरस से मौत हुई। बंदिश का यह सिलसिला मई में भी जारी रहा और इसीलिए सिर्फ तीन मरीजों की कोरोना से जान गई। जून से अनलॉक होना शुरू हुआ तो मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा। जून महीने में करीब 15 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गवां दी। जुलाई से संक्रमण ने और भी तेज रफ्तार पकड़ना शुरू किया। लिहाजा संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही साथ करीब 76 लोगों की मौत हो गई।

इसके चलते तत्कालीन सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल को अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी। इसके बाद में नए सीएमओ डॉक्टर आरपी सिंह ने मोर्चा संभाला, लेकिन वह और भी ज्यादा बुरी तरह विफल हो गए। ट्रेसिंग व मरीजों के इलाज में लापरवाही से अगस्त में संक्रमण ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ी कि एक दिन में ही 800 से 1000 नए कोरोना संक्रमित मिलने लगे। यह सिलसिला सितंबर तक जारी रहा। जिसके चलते अगस्त में 265 व सितंबर में सर्वाधिक 342 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना नियंत्रण में विफलता के चलते सीएम डॉ आरपी सिंह को भी शासन ने हटा दिया।

अक्टूबर से थमने लगी रफ्तार, मौतों पर नियंत्रण की चुनौती बरकार:

फिर नए सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर की तैनाती हुई। इसके बाद अक्टूबर से कोरोना संक्रमण काफी हद तक थमने लगा। मौतों में भी काफी कमी आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्टूबर में कुल 175 मरीजों की वायरस ने जान ली। वहीं 17 नवंबर तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

जुलाई से अब तक कोरोनावायरस से हुई मौतों पर एक नजर:

माह             मौत         कुल मौत

अप्रैल            02          02

मई               03          05

जून              15           20

जुलाई          76            96

अगस्त         265          361

सितंबर        342          703

अक्टूबर       175          878

नवंबर(17 तक)63        941  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.