Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, छह पीपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। पीपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में प्रमोद कुमार सिंह यादव विनीत सिंह अनुज कुमार चौधरी अजय कुमार तृतीय रजनीश कुमार यादव और शीतला प्रसाद पाण्डेय के नाम शामिल हैं।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 10:59 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:59 AM (IST)
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, छह पीपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
यूपी में डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के  छह अधिकारियों के तबादले कर दिए। पीपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में प्रमोद कुमार सिंह यादव, विनीत सिंह, अनुज कुमार चौधरी, अजय कुमार तृतीय, रजनीश कुमार यादव और शीतला प्रसाद पाण्डेय के नाम शामिल हैं।

prime article banner

डीजीपी मुख्यालय की देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार प्रमोद कुमार सिंह यादव को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा अयोध्या बनाया गया है, जबकि विनीत सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पीलीभीत बनाकर भेजा गया है। अनुज कुमार चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक रामपुर और अजय कुमार तृतीय को पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर बनाया गया है। इसी प्रकार रजनीश कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर और शीतला प्रसाद पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट बनाया गया है।

नाम- वर्तमान- नई तैनाती

  1. प्रमोद कुमार सिंह यादव : पुलिस उपाधीक्षक पीलीभीत : पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा अयोध्या
  2. विनीत सिंह : पुलिस उपाधीक्षक फिंगर प्रिंट ब्यूरो लखनऊ : पुलिस उपाधीक्षक पीलीभीत
  3. अनुज कुमार चौधरी : पुलिस उपाधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ : पुलिस उपाधीक्षक रामपुर
  4. अजय कुमार तृतीय : पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या : पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर
  5. रजनीश कुमार यादव : पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट : सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर
  6. शीतला प्रसाद पांडेय : सहायक सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ : पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.