विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : बारिश से ढही मिट्टी की दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत; हादसे के समय बाहर खेल रहा मासूम 

Published: Sat, 25 Jul 2026 05:04 PM (IST)

मलिहाबाद के खड़ौहां गांव में लगातार बारिश के कारण एक पुराने मकान की मिट्टी की दीवार ढह गई। हादसे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मलिहाबाद में बारिश से पुरानी मिट्टी की दीवार ढही।

  2. मलबे में दबकर 11 वर्षीय बच्चे शिवा की मौत।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जागरण संवाददाता, मलिहाबाद। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहां गांव में शनिवार दोपहर बाद एक दुखद हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से एक पुराने कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। हादसे के समय बाहर खेल रहा बच्चा शिवा 11 मलबे के नीचे दब गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, साथ खेल रहा उसका ममेरा भाई कृष्णा इस हादसे में बाल-बाल बच गया।घटना अंबेडकर पार्क के पास स्थित सुनील के पुराने कच्चे मकान के गलियारे में हुई। शिवा और कृष्णा वहां साथ में खेल रहे थे, तभी अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। पास ही खड़े एक अन्य बच्चे ने जैसे ही यह देखा, उसने तुरंत दौड़कर ग्रामीणों को हादसे की खबर दी।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में मलबे को हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक मासूम शिवा की सांसें थम चुकी थीं। मृतक शिवा के परिवार में उसके माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।