विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के राजाजीपुरम में कई कारों की बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस तलाश में जुटी

Published: Fri, 13 Mar 2026 08:29 PM (IST)

लखनऊ के राजाजीपुरम सी-ब्लॉक में गुरुवार तड़के अज्ञात चोरों ने तीन कारों की बैटरी चुरा लीं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, लखनऊ। राजाजीपुरम सी-ब्लाक में गुरुवार तड़के अज्ञात चोरों ने घरों के बाहर खड़ी तीन कारों की बैटरी चोरी कर ली। पूरी घटना इलाके में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।


राजाजीपुरम सी-ब्लाक निवासी राम नरेश के मुताबिक सुबह जब वह अपनी कार (एचआर 51 जे 9274) से कहीं जाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि कार का बोनट खुला हुआ है और बैटरी गायब है। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर उनकी कार के साथ पड़ोस में रहने वाले राम प्रसाद चौधरी, नीलम गौतम और एमसी तोमर की कारों की भी बैटरी चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कार से आते और खड़ी गाड़ियों की बैटरी निकालते नजर आए हैं। घटना के संबंध में राम नरेश ने तालकटोरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 3 जिलों में इस महीने लगेगा रोजगार मेला, 100+ कंपनियां शाम से पहले देंगी ऑफर लेटर