विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : जन्मदिन पार्टी में जा रहे पांच दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत; चार घायल

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:34 PM (IST)

लखनऊ में रायबरेली रोड पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 26 वर्षीय उत्कर्ष पांडेय की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रायबरेली रोड पर कार दुर्घटना में एक की मौत।

  2. तेज रफ्तार कार पलटने से चार दोस्त घायल।

  3. जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आ रहे थे युवक।

संवादसूत्र, लखनऊ। रायबरेली रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। हादसे में कार चला रहे 26 वर्षीय उत्कर्ष पांडेय की मौत हो गई, जबकि उनके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक अंदर ही फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवक को बाहर निकाला और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ओमेक्स मेट्रो सिटी कट के पास कल्ली पश्चिम चौकी के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, रायबरेली के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रायपुर निवासी पांच दोस्त टाटा टिगोर कार से लखनऊ आ रहे थे। उन्हें यहां दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होना था। ओमेक्स कट के आगे अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई।

पीजीआइ के ट्रामा सेंटर पहुंचाया

हादसे में उत्कर्ष पांडेय, अनुराग शुक्ला, अर्पित त्रिपाठी, नीर शुक्ला और सूरज त्रिपाठी घायल हो गए। इनमें चार युवक सड़क पर पड़े थे, जबकि उत्कर्ष कार के अंदर फंस गए थे। एंबुलेंस की मदद से सभी को पीजीआइ के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।

वहां चिकित्सकों ने उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया। पीजीआइ कोतवाली इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने लाया गया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर: तीन साल में खपाई 10.80 लाख बोरी नकली सीमेंट, भाजपा नेता पर संरक्षण का आरोप

घर से जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे: हादसे की सूचना मिलते ही युवकों के परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे। बताया कि सभी दोस्त रायबरेली से घरवालों को जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि लखनऊ पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो जाएगा। ट्रामा सेंटर पहुंचे स्वजन बाद में चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।