लखनऊ में लाइसेंसी शस्त्र साफ करने के दौरान चली गोली, बैंक के क्लर्क की मौत
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में एक बैंक क्लर्क प्रकाश मिश्रा की लाइसेंसी राइफल साफ करते समय गोली लगने से मौत ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ में लाइसेंसी राइफल साफ करते समय गोली चली।
यूनियन बैंक क्लर्क प्रकाश मिश्रा की मौके पर मौत।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित मिर्जापुर पिंक सिटी में शनिवार की सुबह लाइसेंसी राइफल साफ करने के दौरान बैंक के क्लर्क की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और लाइसेंसी असलहे को कब्जे ले लिया।
हरदोई के कोतवाली शहर निवासी प्रकाश मिश्रा पिंक सिटी मिर्जापुर कालोनी में रहकर अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित यूनियन बैंक में क्लर्क थे। वह पत्नी रश्मि के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह प्रकाश अपनी लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे।
इसी बीच गोली चल गई। गोली उनकी दाढ़ी पर लगी जो सिर के ऊपर से निकल गई। गोली की आवाज पत्नी रश्मि ने सुनी तो वह भागकर मौके पर पहुंची। फर्श पर प्रकाश लहूलुहान हालत में पड़े थे। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने सूचना परिवार के अन्य लोगों और पड़ोसियों को दी। परिवार ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
पुलिस अन्य बिंदुओं पर छानबीन शुरू की है। एयरफोर्स से थे सेवानिवृत्त : ससुर ईश्वर चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रकाश एयरफोर्स में नौकरी करते थे। वह 2013 में एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद यूनियन बैंक में क्लर्क की नौकरी करने लगे थे।
