लखनऊ में फिर गरजा बुलडोजर, आवास विकास परिषद ने 6 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने लखनऊ के इंदिरा नगर में 600 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ में आवास विकास परिषद ने भूमि अतिक्रमण मुक्त कराया।
इंदिरा नगर की 600 वर्गमीटर भूमि का मूल्य 6 करोड़।
अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर परिषद का नियंत्रण।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने आखिरकार इंदिरा नगर सेक्टर-18 स्थित ग्राम समीउद्दीनपुर के खसरा संख्या-317 में 600 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस भूमि पर कई वर्ष से अवैध कब्जा था।
अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग छह करोड़ रुपये है। भूमि के अतिक्रमण से मुक्त होने से परिषद को परिसंपत्ति पर फिर नियंत्रण मिला व भविष्य में इसके नियोजित उपयोग के माध्यम से परिषद में उपयोग किया जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा भूमि एवं परिसंपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा उनकी सुरक्षा करने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में अचानक टूटा नारायणी नदी का तटबंध, पानी में डूबे कई गांव; जायजा लेने के ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM योगी
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधीक्षण अभियंता निर्माण खंड इकाई छह की अध्यक्षता में हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल व परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई।
