विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला मित्र से विवाद के बाद ऑटो चालक ने की आत्महत्या, लखनऊ में तीन सुसाइड

Published: Thu, 25 Jun 2026 09:17 AM (IST)

लखनऊ के आलमबाग में एक ऑटो चालक जावेद ने महिला मित्र से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली, जिसके बाद ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. आलमबाग में ऑटो चालक ने महिला मित्र विवाद के बाद जान दी।

  2. बहनोई ने महिला पर आत्महत्या उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया।

  3. लखनऊ में गुडंबा, मोहनलालगंज में दो अन्य आत्महत्याएं भी हुईं।

जागरण टीम , लखनऊ। आलमबाग के आदर्श नगर में महिला मित्र से विवाद के बाद 22 वर्षीय आटो चालक जावेद ने फंदे से लटककर जान दे दी। बहनोई ने एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा मोहनलालगंज और गुडंबा में भी दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। तीनों मामलों में पुलिस छानबीन में जुटी है।

आदर्श नगर निवासी जावेद आटो चलाते थे। मंगलवार रात 11:30 बजे एलडी कालोनी में लगे नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे जावेद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने शव लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनके जेब में रखे मोबाइल फोन से पुलिस ने परिवारजन को घटना की जानकारी दी।

मृतक के बहनोई जावेद ने बताया कि गढ़ी कनौरा निवासी एक महिला से जावेद की मित्रता थी। मंगलवार की शाम उस ने जावेद को मिलने बुलाया था। दोनों ने साथ में शराब पी इसके बाद कुछ विवाद था। बात बढ़ने पर जावेद ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की बात पता चली है। मामले की छानबीन की जा रही है। गुडंबा के मिश्रपुर निवासी 22 वर्षीय रितिक ने मंगलवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। रात में मां विमला उन्हें बुलाने गई तो रितिक फंदे से लटके मिले। परिवार ने सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: यूपी में अब तक 335 से ज्यादा भवन सील, हजार से ज्यादा को मिली नोटिस

हालांकि, परिवार की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मोहनलालगंज के सिसेंडी स्थित मनोहरपुर गांव में 20 वर्षीय अंकुश का शव बुधवार को गांव के बाहर टावर के पोल पर बेल्ट के सहारे लटका मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। 10 वर्ष पहले अंकुश के पिता लालता ने भी आत्महत्या की थी।