लखनऊ में आंगनवाड़ी के 198 पदों पर होगी भर्ती, 16 मई तक करें आवेदन
लखनऊ जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 198 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। योग्य अभ्यर्थी ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ में आंगनवाड़ी के 198 पद रिक्त।
आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित।
शैक्षिक योग्यता का पूर्ण विवरण देना अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 198 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता का सही और पूर्ण विवरण देना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास स्नातक या परास्नातक तक की डिग्री है, तो उसे आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेखित करना आवश्यक होगा।
भर्ती प्रक्रिया बीपीएल, मेरिट, विधवा सहित विभिन्न वरीयता मानकों के आधार पर की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है। प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।
