लखनऊ से फिर रफ्तार पकड़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, थाईलैंड-अबूधाबी और रियाद के लिए सेवाएं फिर होंगी बहाल
लखनऊ एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही फिर बढ़ेगी, जिसमें बैंकॉक, अबूधाबी और रियाद की सेवाएं बहाल होंगी। शीतकालीन टाइम ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या फिर बढ़ेगी।
बैंकॉक, अबूधाबी, रियाद के लिए सेवाएं फिर शुरू होंगी।
नवंबर से दैनिक एयर ट्रैफिक मूवमेंट 134 तक बढ़ेगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही फिर बढ़ेगी। ईरान-अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण कम हुई अंतरराष्ट्रीय विमानों की संख्या से फिर बढ़ाने की तैयारी है। एयरपोर्ट पर लागू होने वाले शीतकाल टाइम टेबल में बैंकाक, अबूधाबी और रियाद की बंद सेवाओं से फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। साथ ही कुछ नए गंतव्य से भी जोड़ने की तैयारी है।
नवंबर माह के पहले सप्ताह से दैनिक एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) से 108 से बढ़ाकर 134 किया जाएगा। मौजूदा समय में 108 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों का आपरेशन लखनऊ एयरपोर्ट से हो रहा है।
युद्ध के कारण बैंकाक की बंद हुई सीधी विमान सेवा 17 नवंबर से शुरू होगी।
लखनऊ और बैंकाक के डान मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच यह सीधी उड़ान थाई एयरएशिया की होगी जो रात 10:35 बजे बैंकाक से लखनऊ पहुंचेगी और रात 11:30 बजे बैंकाक के लिए रवाना होगी। इससे यात्रियों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। अगले चरण में अबूधाबी और रियाद की विमान सेवाएं शुरू होंगी। शीतकालीन टाइम टेबल में लखनऊ से सीधे 20 घरेलू और 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से हवाई संपर्क से जोड़ा जाएगा।
एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित टाइम टेबल एयरलाइन भागीदारों के उड़ान कार्यक्रम पर आधारित है। हालांकि, वास्तविक उड़ानों की संख्या, आवृत्ति और समय में एयरलाइनों के निर्णयों, परिचालन संबंधी आवश्यकताओं और मध्य पूर्व में जारी संकट के कारण बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ को बड़ी सौगात, 2476 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर; फुट ओवरब्रिज से जुड़ेंगे बापू-लोक और विधान भवन
हवाई संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ लखनऊ एयरपोर्ट कोहरे के मौसम में परिचालन संबंधी तैयारियों से भी सुदृढ़ कर रहा है। विशेष रूप से कम दृश्यता और घने कोहरे की स्थिति में सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट ने हाल ही में प्री-लो विजिबिलिटी प्रोसीजर समन्वय बैठक भी की थी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ को बड़ी सौगात, वृंदावन कॉलोनी में बनेगा रामायण थीम पार्क; कुकरैल नदी किनारे लगेगी लक्ष्मण जी की भव्य प्रतिमा
बैठक में एयरलाइन भागीदारों, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और अन्य संबंधित हितधारकों ने कोहरे के मौसम में परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की थी।
