घटने लगा गंगा और यमुना का जलस्तर
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश घट रहा गंगा और यमुना का जलस्तर कम होने लगा है। इससे कछारी क्षेत्रो
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश घट रहा गंगा और यमुना का जलस्तर कम होने लगा है। इससे कछारी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। इलाहाबाद के फाफामऊ में गंगा का जलस्तर आठ सेमी और छतनाग में 26 सेमी है जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 25 सेमी घट गया है।
वाराणसी के आसपास गंगा में पानी कम होने लगा है। वाराणसी में चौबीस घटे के भीतर करीब एक मीटर पानी कम हुआ है। साढ़े तीन सेंटीमीटर प्रति घ्टे की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है। मीरजापुर में भी यही हाल है। बलिया में गंगा स्थिर लेकिन दबाव बरकरार और जलस्तर अब भी लाल निशान से ऊपर है। घाघरा भी घटाव पर लेकिन परेशानी बरकरार है। आजमगढ़ में घाघरा का जलस्तर चौबीस घटे में आठ सेंटीमीटर तक घटा है।
फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु के करीब है जबकि रामगंगा का उफान थम गया है। गंगा में कल 1 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी नरौरा बाध से छोड़ा गया है। तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ का पानी गाव तक पहुंचने के कारण परेशान हैं। जिन गावों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है वहा पर लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं।