Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Love Jihad Law in UP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लव जिहाद कानून के खिलाफ, बोले-विधानसभा में करेंगे विरोध

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 28 Nov 2020 03:02 PM (IST)

    Love Jihad Law in UPअखिलेश यादव ने लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कहा कि उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 20 ...और पढ़ें

    Hero Image
    लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव

    लखनऊ, जेएनएन। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शनिवार को उत्तर प्रदेश में विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 लागू करने की मंजूरी देने के चंद घंटों बाद ही इसका विरोध शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसका विधानसभा तथा विधान परिषद में जोरदार विरोध का फैसला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव ने लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कहा कि उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 जन मानस के खिलाफ है। लव जिहाद के खिलाफ कानून के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने की बड़ी साजिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम तथा हमारी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लव जिहाद कानून का विरोध करेंगे। हम विधानसभा तथा विधान परिषद में ऐसे कानून का पूरा जोर लगाकर विरोध करेंगे।

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा अगला कदम समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का है। केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार तो दमन पर उतर आई है। बेगुनाह किसानों के अपनी बात कहने पर उनके साथ सरेआम आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा है। अन्नदाता पर हर तरफ से हमला किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। हमारा केंद्र व राज्य सरकार से अनुरोध है कि किसानों को बाजार के हाल पर छोड़ दें। केंद्र व राज्य सरकार ने व्यापार तथा कारोबार सब चौपट कर रखा है। बड़े पैमाने पर व्यापार बर्बाद हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के ऊपर इतना अत्याचार पहले किसी ने नहीं किया है, जितना भाजपा की की सरकार कर रही है। सरकार यह बताए किसानों की आय कब दोगुनी करेगी। समाजवादी पार्टी किसानों की सभी मांगों के साथ है। समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी। यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा। 

    उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार तो ज्यादती पर उतर आई है। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ इतना अन्याय हो रहा जिसकी आप कल्पना नही कर सकते। उनकी तो बस इतनी सी गलती है कि रामपुर में उन्होंने बड़ी यूनिवॢसटी बना दी है। यह तो लोगों का घर तोड़ रहे हैं। इनके अपने कार्यालय तथा घर का नक्शा कब पास हुआ नहीं बताएंगे। यह सरकार किसी को भी फर्जी मामलों में फंसा कर जेल भेज सकती है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता है। मुख्यमंत्री तो सोलर पैनल के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने सोलर पैनल से 10 हजार मेगावाट बिजली बनाने का झूठा वादा कर दिया। कन्नौज के एक गांव में सोलर से फ्री बिजली मिल रही थी। इस सरकार ने उस गांव की बिजली काट दी। प्रदेश में अब किसी भी गांव में फ्री बिजली क्यों नहीं दे रहे है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी पार्टी बना ली है। इसका जनता को क्या लाभ है। इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। 

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सहित तीन पूर्व विधायक सपा में शामिल

    अलीगढ़ से दो बार सांसद रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े जाट नेता बृजेंद्र सिंह आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ अलीगढ़ के कोल से पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान, माइनॉरिटी कमीशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी लियाकत, प्रदीप शर्मा, इंद्रदेव चौहान और अब्दुल रशीद खान भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 

    यह भी पढ़ें: Law Against Love Jihad in UP: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण संबंधी कानून आज से लागू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी मंजूरी