Move to Jagran APP

Defence Expo 2020: तैयारियों के 'मोर्चे' पर रिवर फ्रंट भी 'हिट'

Defence Expo 2020 मध्य कमान और मध्य यूपी सब एरिया ने निभाई अहम भूमिका। हथियारों के लाने से लेकर नौसेना के शो के लिए की थी लंबी तैयारी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:38 PM (IST)
Defence Expo 2020: तैयारियों के 'मोर्चे' पर रिवर फ्रंट भी 'हिट'
Defence Expo 2020: तैयारियों के 'मोर्चे' पर रिवर फ्रंट भी 'हिट'

लखनऊ, जेएनएन। एक तरफ वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो के दौरान देशी और विदेशी हथियारों का जमावड़ा रोमांच बढ़ा रहा था। वहीं, दूसरी ओर गोमती रिवर फ्रंट पर नौसेना व भारतीय थलसेना के लाइव शो को देखने पूरा शहर उमड़ा। शहर ने पहली बार सेना को इतने करीब से देखा। यादगार लम्हों को अपने मोबाइल में कैद किया। सोशल मीडिया पर रिवर फ्रंट की तस्वीरें खूब धूम मचा रही हैं। यह दिखाता है, गंदगी और नाला बन चुकी नदी अभी पूरी मरी नहीं है। सुधार को मोर्चा ढंग से संभाल ले तो रिवर फ्रंट भी 'हिट' है...। 

loksabha election banner

 

रिवर फ्रंट पर मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय ने करीब एक महीने की युद्ध स्तर की तैयारी की। जीओसी मेजर जनरल प्रवेश पुरी और सब एरिया मुख्यालय के अधिकारियों ने रिवर फ्रंट के लिए टी-90 टैंक और बीएमपी जैसे हथियारों को आम्र्ड व मैकेनाइज्ड इंफेंट्री से मंगवाया। सेना की सिख रेजीमेंट के जवानों ने गतका में अपने शौर्य का परिचय कराया। 11 गोरखा के जवानों ने खुखरी डांस व मार्शल आर्ट से शहरवासियों का मन मोह लिया। जबकि सब एरिया मुख्यालय की ओर से सिंफनी बैंड की देशभक्ति धुन ने गोमती रिवर फ्रंट को सराबोर किया। 

...और संवर गई गोमती 

नौसेना और कोस्ट गार्ड के अभ्यास के लिए गोमती नदी की सफाई व पानी बढ़ाना चुनौती था। इसके लिए सेना ने कई दिनों तक शासन से समन्वय बनाया। जीओसी मेजर जनरल प्रवेश पुरी भी लगातार रिवर फ्रंट पर मोर्चा संभालते हुए दिखे। उसी का नतीजा है, आज गोमती पानी से लबालब है। ब्रिगेडियर अरविंद के साथ सब एरिया की टीम ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और एक साथ हजारों लोगों को डेमो देखने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.