विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में ‘आप’ को नहीं मिला INDI गठबंधन का टिकट, अब कार्यकर्ता करेंगे ये काम

Published: Wed, 13 Mar 2024 08:21 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक व वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश कार्यालय में ...और पढ़ें

उप्र में आइएनडीआइए के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे आप कार्यकर्ता।
उप्र में आइएनडीआइए के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे आप कार्यकर्ता।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व गुजरात में अपने प्रत्याशी घोषित करने के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

यहां गठबंधन में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। गौतमबुद्धनगर सीट पर पार्टी दावा कर रही थी, लेकिन वह भी नहीं मिली। ऐसे में अब पार्टी ने निर्णय लिया है कि यहां सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों का वह प्रचार करेगी।

दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक व वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, सभी प्रांत, विभिन्न प्रकोष्ठों और जिला इकाई के अध्यक्षों से फीडबैक लिया गया। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आईएनडीआईए के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे और भाजपा के सांसदों की नाकामियां भी लोगों को गिनाएंगे। महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर राजग सरकार को घेरा जाएगा। 

दिलीप पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार से जनता त्रस्त है। वह बदलाव का मन बना चुकी है। किसान-नौजवान कोई भी इस सरकार से संतुष्ट नहीं है। 400 पार का दावा कर रहे सत्ताधारी दल को 270 सीटें भी नहीं मिलेंगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कार्यकर्ता इस मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाएं। 

मालूम हो कि दिल्ली में शराब घोटाले में संजय सिंह बीते वर्ष चार अक्टूबर से जेल में बंद हैं। उधर पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: जब गलत लोग सत्ता में आते हैं तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं, सीएम योगी ने कहा- हम समाधान करने वाली सरकार

यह भी पढ़ें: BJP Second List: हिमाचल में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को दोबारा मिला टिकट